जेरेमी बेंथम (1748-1832) के उपयोगितावाद सिद्धांत, कल्याणकारी राज्य के विचार, सामाजिक सुधार, प्रमुख रचनाएँ और महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को सरल हिंदी में समझें। Bentham’s Utilitarianism, Welfare State और Social Reform की संपूर्ण जानकारी सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी।


बेन्थम का राजनीतिक दर्शन ( Bentham's philosphy in hindi)



🔹जेरेमी बेंथम (1748-1832)

🔹बेन्थम का उपयोगितावाद सिद्धांत 

(Bentham’s Utilitarianism in hindi)

🔹बेन्थम का कल्याणकारी राज्य (Welfare State) का विचार 

🔹बेन्थम का सामाजिक सुधार

(Bentham’s Idea of Social Reform in Hindi )

🔹 बेन्थम की रचनाएं।

🔹 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर । 




जेरेमी बेंथम (1748-1832)





प्रसिद्ध दार्शनिक और न्यायविद जेरेमी बेंथम का जन्म 15 फरवरी 1748 को लंदन में हुआ था। वे एक बाल प्रतिभा के धनी थे। उन्हें उपयोगितावाद (Utilitarianism) के जनक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने इंग्लैंड के प्राकृतिक अधिकार, सामाजिक समझौता, सामान्य इच्छा संबंधी पूर्व विचारों का खंडन किया तथा उपयोगितावादी सिद्धांत का प्रतिपादन किया । उनके इन विचारों के कारण सेबाइन उन्हे दार्शनिक उदारवादी कहते हैं। 



 बेन्थम का राजनीतिक विचार 
(Political views of Jeremy bentham)


बेन्थम का उपयोगितावाद सिद्धांत : 

(Bentham’s Utilitarianism in hindi)


बेंथम को उपयोगितावाद का पहला व्यवस्थित प्रतिपादक माना जाता है । उनके उपयोगितावाद सिद्धांत का मूल अर्थ है “अधिकतम लोगों के लिए अधिकतम सुख” (Greatest happiness of the greatest number)। उनके अनुसार, मानव जीवन का मूल उद्देश अधिकतम सुख को प्राप्त करना तथा दुखो को कम करना है। वह नैतिकता का मानदंड सुख और दुख को मानते हैं। जिसका उल्लेख उन्होंने अपनी रचना An Introduction to the Principles of morals and legislations (1879) में किया।  उनके अनुसार, वे सभी कार्य जिससे मानव को ज्यादा से ज्यादा सुख पहुंचे वह उपयोगी एवं अच्छे हैं। तथा जिस समाज में अधिकतम व्यक्ति सुखी हो वह समाज अच्छा है । 

          बेन्थम के अनुसार सुख मात्रात्मक होता है तथा इसे मापने को सुखवादी आकलन कहा जाता है। सुख को मापने के निम्नलिखित मात्रक हैं। 

(i) तीव्रता  (intensity)

(ii) समयावधि (Duration)

(iii) निश्चितता ( certainty)

(iv) निकटता ( Propinquity)

(v) उत्पादकता ( Fecundity)

(vi) शुद्धता ( purity)

(vii) मात्रा ( extent)

    बेन्थम के सुख और दुःख को मापने की इस पद्धति को हेडोनिस्टिक कैलकुलस कहा जाता है । उन्होंने सुख और दुख नामक शब्दों को प्रीस्टले से लिया । 

🔹 बेन्थम के अनुसार उपयोगितावाद, उदारवाद का एक प्रकार है जोकि सुख - दुख  के आधार पर लोकतंत्र एवं अधिकारों को मान्यता देता है । 

🔹 आलोचना- बेन्थम के उपयोगितावादी सिद्धांत की  आलोचना इस आधार पर की गई कि यह केवल सुख की मात्रा (quantity) पर बल देता है, न कि सुख की गुणवत्ता (quality) पर। बाद में जॉन स्टुअर्ट मिल ने इस सिद्धांत में सुधार करते हुए कहा कि बौद्धिक और नैतिक सुख शारीरिक सुख से अधिक महत्वपूर्ण हैं। 


बेन्थम का कल्याणकारी राज्य (Welfare State) का विचार :


बेन्थम के विचारों में पहली बार राज्य के सकारात्मक कार्यों का वर्णन किया गया । उनके अनुसार ,व्यक्तियों के संगठित समूह को राज्य कहा जाता है तथा यह एक कृत्रिम संगठन है। राज्य का निर्माण व्यक्तियो की सुख की प्राप्ति के लिए किया जाता है तथा राज्य द्वारा व्यक्तियों को अधिकार दिया जाता है। जिससे वह अधिकतम सुख की प्राप्ति कर सके। उन्होंने राज्य को केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाला नहीं, बल्कि जनता के जीवन-स्तर को सुधारने वाला एक सक्रिय और उत्तरदायी संस्थान माना।

🔹बेन्थम व्यक्तिगत स्वतंत्रता के समर्थक थे, लेकिन वे मानते थे कि “जहाँ व्यक्तिगत स्वतंत्रता से समाज के सुख को हानि हो, वहाँ राज्य को हस्तक्षेप करना चाहिए।”

🔹 वेंथम ने प्राकृतिक अधिकारों का खंडन करते हुए वैधानिक अधिकारों का समर्थन किया तथा यह अधिकार कल्याणकारी राज्य द्वारा प्रदान किए जाने का पक्ष रखा । 

 🔹आलोचना :  बेन्थम ने राज्य के सकारात्मक कार्यों का उल्लेख किया परंतु उसने आर्थिक क्षेत्र में राज्य के हस्तक्षेप का समर्थन नहीं किया । इसलिए उनके कल्याणकारी राज्य की संकल्पना अधूरी है । क्योंकि बिना आर्थिक विकास के अधिकतम सुख प्राप्त करना संभव नहीं है। 


👉बेन्थम का कल्याणकारी राज्य एक ऐसा राज्य है जोकि

जनता के सुख और हित को सर्वोच्च मानता है तथा 

सामाजिक न्याय, समानता और सुधार को बढ़ावा देता है,

और लोकतांत्रिक एवं तर्कसंगत शासन का समर्थन करता है।


बेन्थम का सामाजिक सुधार : 

(Bentham’s Idea of Social Reform in Hindi )


बेन्थम के सामाजिक सुधार का प्रभाव वर्तमान युग में होने वाले सभी सुधारों पर दिखाई देता है । उन्होंने कानून, शिक्षा, धर्म, अर्थव्यवस्था आदि सभी माध्यमों से समाज में सुधार करने का प्रयास किया , उनके सभी सुधारों का उद्देश्य 

जनता के जीवन को बेहतर बनाना व अधिकतम सुख प्रदान करना था । इसलिए उन्हें सामाजिक सुधारों का दार्शनिक कहा जाता है । उन्होंने निम्नलिखित सुधारों का उल्लेख किया । 

🔹 कानून और न्याय-प्रणाली में सुधार

उनके अनुसार कानून स्पष्ट, सरल और तर्कसंगत हों। तथा कठोर और अन्यायपूर्ण दंड समाप्त किए जाएँ। अपराधियों को सुधारने के लिए जेल की व्यवस्था की जाए । और न्याय सभी के लिए समान और सुलभ हो।

👉 पेनोप्टिकन(Panopticon): बेन्थम की जेल सुधार योजना को पेनोप्टिकन कहा जाता था । 

🔹बेन्थम ने शिक्षा को समाज के विकास का आधार माना।

उनके अनुसार राज्य को शिक्षा का उचित प्रबंध करना चाहिए। क्योंकि शिक्षा से अज्ञानता और सामाजिक कुरीतियाँ समाप्त होती हैं। 

🔹 बेन्थम ने हर प्रकार के सामाजिक शोषण और अन्याय का विरोध किया।वे मानते थे कि किसी भी व्यक्ति के अधिकारों का हनन समाज के सुख को कम करता है।

🔹बेन्थम का मानना था कि सुधार केवल सैद्धांतिक नहीं, बल्कि व्यावहारिक और उपयोगी होने चाहिए।उनका उद्देश्य था कि समाज अधिक मानवीय, न्यायपूर्ण और तार्किक बने।

🔹 बेन्थम ने सार्वभौमिक मताधिकार का समर्थन किया परंतु मताधिकार केवल शिक्षित व्यक्तियों को ही प्राप्त हो , महिलाओं को नहीं।बाद में  उनके इस विचार की आलोचना भी हुई । 

    बेन्थम का सामाजिक सुधार का विचार आधुनिक समाज में कानूनी सुधार, शिक्षा का प्रसार, समानता और न्याय,तथा मानवाधिकारों की रक्षा की नींव है। उनका विश्वास था कि जब समाज की हर संस्था जन-हित के लिए काम करेगी, तभी वास्तविक सुख और प्रगति संभव होगी।


बेन्थम की रचनाएं


🔹A fragment on Government (1891)

🔹An Introduction to the Principles of Morals and legislations (1879)

🔹 Constitutional code (1830)

🔹Plan of parliyamentary reform (1817)

🔹Benthams Radical reforms bill (1819)

🔹The Principles of international Law ( Essay)

🔹A catechism of Parliyamentary reform (1817)

🔹 Discourses on civil and panel Legislation (1802)


➡️ प्रसिद्ध दार्शनिक हीगल का राजनीतिक विचार (Hegal's philosphy in hindi )

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 



बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)


1. उपयोगितावाद (Utilitarianism) के जनक कौन हैं?

(A) जॉन लॉक

(B) जेरेमी बेन्थम

(C) रूसो

(D) जे.एस. मिल

उत्तर: (B) जेरेमी बेन्थम


2. बेन्थम का प्रसिद्ध सिद्धांत क्या है?

(A) प्राकृतिक अधिकार

(B) सामाजिक अनुबंध

(C) अधिकतम लोगों का अधिकतम सुख

(D) वर्ग संघर्ष

उत्तर: (C)


3. बेन्थम के अनुसार नैतिकता का आधार क्या है?

(A) कर्तव्य

(B) परंपरा

(C) सुख और दुःख

(D) ईश्वर की इच्छा

उत्तर: (C)


4. Hedonic Calculus किससे संबंधित है?

(A) लोकतंत्र

(B) कानून सुधार

(C) सुख और दुःख का मापन

(D) आर्थिक समानता

उत्तर: (C)


5. Panopticon का संबंध किससे है?

(A) संसद

(B) जेल सुधार

(C) शिक्षा

(D) न्यायालय

उत्तर: (B)


6. बेन्थम किस विचारधारा से संबंधित हैं?

(A) आदर्शवाद

(B) उदारवाद

(C) उपयोगितावाद

(D) मार्क्सवाद

उत्तर: (C)


7. बेन्थम के अनुसार राज्य का उद्देश्य क्या है?

(A) केवल कानून व्यवस्था

(B) अधिकतम सुख प्रदान करना

(C) धर्म का प्रचार

(D) शक्ति का केंद्रीकरण

उत्तर: (B)


8. “Each person counts as one and no one for more than one” किसका कथन है?

(A) लॉक

(B) रूसो

(C) बेन्थम

(D) मिल

उत्तर: (C)


9. बेन्थम ने किस प्रकार की स्वतंत्रता का समर्थन किया?

(A) निरंकुश स्वतंत्रता

(B) उपयोगिता-आधारित स्वतंत्रता

(C) धार्मिक स्वतंत्रता

(D) आर्थिक स्वतंत्रता

उत्तर: (B)


10. बेन्थम का उपयोगितावाद किस पर आधारित है?

(A) कर्तव्यवाद

(B) परिणामवाद

(C) प्राकृतिक अधिकार

(D) नैतिक आदर्शवाद

उत्तर: (B)


🔹 लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer)


1. बेन्थम का उपयोगितावाद क्या है?

उत्तर : यह सिद्धांत कहता है कि कोई भी कार्य तभी नैतिक है, जब वह अधिकतम लोगों को अधिकतम सुख प्रदान करे।


2. Hedonic Calculus क्या है?

उत्तर : यह सुख और दुःख को मापने की एक पद्धति है।


3. Panopticon का उद्देश्य क्या था?

उत्तर : जेल व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुधारात्मक बनाना।


4. बेन्थम ने प्राकृतिक अधिकारों को कैसे देखा?

उत्तर: उन्होंने उन्हें “nonsense upon stilts” कहा, अर्थात् निरर्थक। 


#polsciencenet

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Home